अर्चना गुप्ता के संगठनात्मक अनुभव से भाजपा संगठन को मिलेगी नई मजबूती : डॉ. बलदेव अलावलपुर

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात

फरीदाबाद। भाजपा किसान मोर्चा, हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गुरुग्राम महानगर किसान मोर्चा के जिला प्रभारी डॉ. बलदेव सिंह अलावलपुर ने भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें प्रदेशाध्यक्ष का नया दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री अलावलपुर ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता को भगवान श्रीकृष्ण-राधा की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी का जनाधार और अधिक बढ़ेगा तथा कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ संगठन के कार्याे को आगे बढ़ाएंगे।

डा. बलदेव अलावलपुर ने कहा कि अर्चना गुप्ता के संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और नेतृत्व क्षमता से हरियाणा भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और पार्टी भी कर्मठ व मेहनती कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देती है, यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।  इस दौरान बलदेव अलावलपुर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता से प्रदेश संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं  को आम  जनता तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.