शिमला की तर्ज पर मोहना के नए बस अड्डे में बनेगा क्लॉक टावर : संदीप शर्मा पन्हेड़ा

बसपा नेता ने गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया नारियल फोडक़र शुभारंभ

फरीदाबाद। शिमला की तर्ज पर गांव मोहना के नए बस अड्डे में क्लॉक टावर बनाने की कवायद शुरु हो गई है। आज पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ बसपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने गणमान्य लोगों की मौजूदगी में क्लॉक टावर के कार्य का नारियल फोडक़र शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 20 लाख की लागत से बनने वाला यह क्लॉक टावर शिमला की तर्ज पर तैयार किया जाएगा, जिससे पूरा मोहना गांव न केवल फरीदाबाद बल्कि हरियाणा भर में चर्चा का विषय बनेगा।

इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए संदीप शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है और जब भी उच्चाधिकारियों से मिलते है, क्षेत्र के गांवों में अधिक से अधिक विकास करवाने की बात उनके समक्ष रखते है और उनका हरसंभव प्रयास रहता है कि क्षेत्र के गांवों में अधिक से अधिक विकास हो और लोगों को बेहतर सुख सुविधाएं मुहैया हो। उन्होंने लोगों से कहा कि वह उन्हें आर्शीवाद और अपना स्नेह देते रहे बाकि विकास का यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने संदीप शर्मा पन्हेड़ा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मोहना के सरपंच ओमबीर, ब्लाक मेम्बर साहिल अत्री, जितेंद्र आर्य, कपिल कौशिक, परमी नेताजी, जोगेंद्र फौजी, रिंकू शर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.