मंदिर एवं मस्जिद पर रात के अंधेरे में की गई कार्यवाही शर्मनाक : विजय प्रताप सिंह

कांग्रेसी नेता ने तोडफोड की कार्रवाई को बताया निंदनीय, चोरों की तरह तोडफ़ोड़ करना अनुचित

फरीदाबाद। शुक्रवार की रात को एनआईटी 3 स्थित शिव मंदिर एवं नेहरू कालोनी स्थित बरसों पुरानी मस्जिद को तोड़े जाने को लेकर काँग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने अपना आक्रोश प्रकट किया। रात के अंधेरे में की गई इस कार्यवाही को उन्होंने निंदनीय एवं शर्मनाक करार दिया। विजय प्रताप ने कहा कि सरकार की किसी योजना के बीच में अगर यह मंदिर एवं मस्जिद आ रहे थे तो, पहले लोगों से बात करनी चाहिए थी, इस प्रकार चोरों की तरह कार्यवाही करना उचित नहीं है।

विजय प्रताप ने मौका स्थल पर जाकर जायज लिया और वहाँ मौजूद लोगों से हालात जानें। लोगों ने बताया कि रात को जब वो अपने घरों में सोये हुए थे तो, केवल मस्जिद एवं मंदिर ही नहीं, बल्कि उनके घरों पर भी बिलडोजऱ चल रहे थे। इस कार्यवाही के दौरान नेहरू कालोनी के लगभग 12 मकानों को भी तोड़ दिया गया। रात के अंधेरे में जब परिवार अपने घरों में सोये हुए हों और उनके ऊपर तोडफोड की कार्यवाही करना अमानवीय कृत्य है। ये लोग अपने शहर के लोग हैं और इनके ऊपर इस तरह की कार्यवाही ऐसा लगता है, जैसे दुश्मन देश रात के अंधेरे में हमला करता है। विजय प्रताप ने कहा कि किसी भी जगह पर सामाजिक, धार्मिक इमारत है और उस जगह पब्लिक हित में कोई योजना है तो कार्यवाही करने से पहले सरकार को लोगों से बात करनी चाहिए लोगों की धार्मिक भावनाएं मंदिर, मस्जिद से जुड़ी होती हैं, लेकिन सरकार को लोगों की भावनाओं से कोई सरोकार नहीं है।

अपने देश में अपने लोगों से सरकार का दुश्मनों जैसा व्यवहार समझ से परे है। लोगों को सामान तक निकालने का मौका नहीं दिया। लंबे समय से कोई इमारत विशेष रुप से धार्मिक आस्था से जुडा मंदिर एवं मस्जिद को हटाने से पहले लोगों को समय दिया जाना चाहिए, लोगों से बात करके उनको संतुष्ट करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर सकती। रोज महंगाई बढ रही है, बेरोजगारी बढ रही है, शहर में सफ़ाई नहीं है पाइन के पानी की किल्लत है लोग भुखमरी की कगार पर है। भ्रष्टाचार चरम पर है इसलिए बीजेपी सरकार लोगों को मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह का काम करती है। लोगों को सुविधाएं इनसे दी नहीं जा रही, इन्ही के मंत्री कह रहे हैं की जो सडक़ें कॉंग्रेस सरकार में बनी थी, वो आज भी चल रही हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.