पूर्व सरपंच विजयपाल सिंह कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के फरीदाबाद अध्यक्ष नियुक्त

- अपनी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य नेताओं का जताया आभार

फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार की सहमति के बाद हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष फोम लाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हरियाणा में 23 अध्यक्ष नियुक्त किए है।
इसी कड़ी में फरीदाबाद से कोट गांव के पूर्व सरंपच रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजयपाल सिंह को जिला कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का फरीदाबाद जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आज अपनी नियुक्ति के बाद विजयपाल सिंह जिला कांग्रेस फरीदाबाद के अध्यक्ष सैक्टर-9 स्थित कार्यालय पर पहुंचे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने विजयपाल सिंह को बधाई दी और श्री विजयपाल ने जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वह पार्टी संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगें और लोगों को बताएगें की कांग्रेस पार्टी में पंचायती राज के लिए क्या-क्या कार्य किए है और किस तरह पंचायत राज को मजबूत किया और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायत राज को कैसे बढ़ावा देकर 33 प्रतिशत  महिलाओं को आरक्षण दिया था।
विजयपाल सिंह ने अपनी नियुक्ति पर आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्किार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार , संगठन के प्रदेशाध्यक्ष फोम लाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री चौ. महेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक, वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, विनोद कुमार, ताराचंद पाराशर, सत्यनारायण, रामप्रवेश सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.