स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार के ऐतिहासिक कदम : कृष्ण पाल गुर्जर
केंद्रीय राज्य मंत्री ने फरीदाबाद में स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ
फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनहितकारी बनाने की दिशा में निरंतर ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ बडख़ल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना, पूर्व पृथला विधायक टेकचंद शर्मा, नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, जिला परिषद् चेयरमैन विजय सिंह, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा भी मौजूद रहें। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से ऑनलाइन माध्यम द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य विभाग की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से किया गया। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, छैंसा, फरीदाबाद में डायलिसिस सेवाओं की शुरुआत तथा बीके सिविल अस्पताल में एसएनएसपी क्लीनिक एवं अमृत फार्मेसी जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक महान राजनेता ही नहीं बल्कि दूरदर्शी, संवेदनशील और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनके नाम पर स्थापित यह मेडिकल कॉलेज आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उनके सपनों को साकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में स्थापित इस मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2022 में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की अनुमति प्राप्त हुई थी और वर्तमान में यहां चार एमबीबीएस बैच अध्ययनरत हैं।
गुर्जर ने कहा कि 470 बिस्तरों वाला यह मेडिकल कॉलेज 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, ओपीडी, आईपीडी, आधुनिक प्रयोगशालाएं, रेडियोलॉजी सुविधाएं तथा कैंसर मरीजों के लिए डे-केयर उपचार जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। यह संस्थान केवल इलाज का केंद्र नहीं बल्कि भविष्य के चिकित्सकों के निर्माण का भी महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आज से 15 डायलिसिस मशीनों के साथ शुरू की गई और डायलिसिस सेवा विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने कहा कि किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों को सप्ताह में कई बार डायलिसिस करवानी पड़ती है और अब उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। गुर्जर ने कहा कि बीके सिविल अस्पताल में शुरू किए गए स्हृस्क्क क्लीनिक महिलाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होंगे।
राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक सिविल एवं उप जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए समर्पित सहायता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जहां महिलाओं को स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, टीबी एवं एनसीडी सेवाओं में प्राथमिकता और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृत फार्मेसी का उद्देश्य मरीजों को सस्ती दवाइयां और भरोसेमंद इम्प्लांट उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कैंसर, हृदय रोग सहित गंभीर बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली महंगी दवाइयों और उपकरणों से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। उन्होंने बताया कि अमृत फार्मेसी की शुरुआत वर्ष 2015 में एम्स नई दिल्ली से हुई थी और आज यह योजना देशभर में तेजी से विस्तार कर रही है। वर्तमान में 24 राज्यों एवं 5 केंद्र शासित प्रदेशों में 257 ्ररूक्रढ्ढञ्ज फार्मेसियां संचालित हैं, जहां जीवनरक्षक दवाइयां बाजार मूल्य से लगभग 50 प्रतिशत कम दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे मरीजों के उपचार का खर्च काफी कम हुआ है। इस अवसर पर एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, डीसीपी उषा कुंडू, सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
