कच्चे कर्मियों को पक्का करने में कोई कानूनी अड़चन नहीं, सरकार की नीयत में खोट : नरेश शास्त्री

30 जुलाई को प्रदेश के भी जिलों में होगा जिलास्तरीय रैलियों का आयोजन

फरीदाबाद। ठेका प्रथा, निजीकरण को समाप्त करने, कौशल रोजगार निगम, विभाग रोल , पार्ट 1 व 2 पार्ट टाइम, दैनिक भोगी व ठेके प्रथा में लगे कर्मचारियों को पक्का करने रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने नए पद सर्जित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर  आंदोलन का किया एलान कर दिया है। आंदोलन के प्रथम चरण में सभी विभागों के कच्चे कर्मचारियों से 30 जून तक सरकार के नाम पेटीशनर फॉर्म पक्का करने की दरख्वास्त भरवाई जाएगी और इसके बाद 30 जुलाई को सभी जिलों में जिला स्तरीय रेलिया का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला कमेटी की विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने यह ऐलान किया शास्त्री ने कहा कि संघ अगस्त में सभी जिलों पर बड़े प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारियां देगा और इसके बाद कर्मचारियों द्वारा पक्का करने के लिए भरे गये पिटीशन फॉर्म को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा हजारों कर्मचारियों को साथ लेकर नवम्बर में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र की ओर कुंच करेगा शास्त्री ने कहा कि संघ जब तक मुख्यमंत्री के कार्यालय पर पड़ाव डालेगा जब तक मुख्यमंत्री कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कर्मचारियों के बीच जाकर आश्वासन नहीं देंगे।

सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान करतार सिंह ने की तथा मीटिंग का संचालन जिला सचिव बलबीर सिंह बालगोहेर ने किया। बैठक में हरियाणा टूरिज्म यूनियन के महासचिव सुभाष देशवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि 23 व 31 दिसंबर 2025 को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट तथा 16 अप्रैल 2026 को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसलों में सरकार को कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए नीति बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन सरकार आज तक उन फैसलों को लागू करने की दिशा में कोई गंभीर पहल नहीं कर रही, जो न्यायपालिका के आदेशों की खुली अवमानना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के एचकेआरएन सहित लगभग 2.25 लाख कच्चे कर्मचारी पिछले 10-15 वर्षों से विभिन्न सरकारी विभागों में बेहद कम वेतन पर कार्य कर रहे हैं।

इन कर्मचारियों से स्थायी कर्मचारियों की तरह पूरा काम लिया जाता है, लेकिन उन्हें न समान वेतन मिलता है और न ही सामाजिक सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, पेंशन, प्रमोशन या नौकरी की गारंटी। लगातार असुरक्षा और शोषण के माहौल में काम करने को मजबूर कच्चे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ भारी नाराजगी और गुस्सा पनप रहा है। शास्त्री ने कहा कि हरियाणा सरकार एक तरफ युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े झूठे दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ वर्षों से सरकारी विभागों को चलाने वाले कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने से बच रही है। सरकार की यह नीति कर्मचारी विरोधी और अन्यायपूर्ण है। अदालतों के स्पष्ट फैसलों के बावजूद नियमितीकरण नीति लागू न करना सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने घोषणा की कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा अब कच्चे कर्मचारियों को नियमित करवाने की लड़ाई को पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन का रूप देगा।  सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान ने अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रव्यापी आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों, पेंशनरों, शिक्षकों, संविदा कर्मियों तथा सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। शास्त्री ने कहा कि  यह आंदोलन केवल कर्मचारियों के हितों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, सार्वजनिक सेवाओं, शिक्षा तथा संविधान की मूल भावना की रक्षा का व्यापक जनआंदोलन बनेगा।

देशभर में व्यापक अभियान चलाने के बाद 12 दिसम्बर को रामलीला मैदान दिल्ली में ऐतिहासिक रैली होगी। जिसमें निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया  जाएगी। बैठक में हरियाणा टूरिज्म विभाग के उप प्रधान दिगंबर डगर पशुपालन विभाग के राज्य नेता राजबेल देशवाल शिक्षा विभाग से मास्टर उपकार सिंह फोगाट संघ के जिला वरिष्ठ प्रधान जगदीश चंद्र मुकेश बेनीवाल जिला कैशियर जयपाल सिंह राठी बडकल ब्लॉक के प्रधान अनूप चंडालिया फरीदाबाद ब्लॉक के प्रधान विजय चावला के गांव के प्रधान देवी सिंह वह बल्लमगढ़ ब्लॉक के सचिव अनिल कुमार के अलावा नगर पालिका संघ के जिला सचिव अनिल चंडालिया गोष्ध्यक्ष रघुवीर सिंह चौटाला महिला नेता सुरेश देवी ललित मीना देवी सहित दर्शन कार्यकर्ताओं में भी भाग लिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.