जनगणना मामले में लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई : धीरेंद्र खडगटा

जनगणना को लेकर सख्त हुए नगर निगम कमिश्रर

फरीदाबाद। नगर निगम कमीश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने जनगणना के दौरान परिवारों से संपूर्ण जानकारी से सबंधति सवाल ना पूछे जाने पर सख्ती दिखाई है। कमीश्नर ने कहा कि कुछ कर्मचारियों के द्वारा केवल 4-5 सवाल ही पूछ जा रहे है। उन्होंने कहा कि काम में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाही की जायेगी। निगम कमीश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने जानकारी देते हुए बताया कि, जनगणना के कार्य को लेकर चार्ज अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए है। लेकिन उनके पास जानकारी मिल रही है कि कर्मचारी इस कार्य के दौरान परिवार से केवल 4-5 सवाल पूछकर ही काम चला रहा है जो कि पूरी तरह से सही नही है।

कर्मचारी इस कार्य के दौरान परिवार से केवल 4-5 सवाल पूछकर ही काम चला रहा है जो कि पूरी तरह से सही नही है। परिवार के उनके द्वारा प्रयोग मे लाए जा रहे संसाधनों और संपत्तियों के बारे में ठीक से विवरण नही लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रश्न को छोड़ा न जाए तथा कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप ही किया जाए।

साथ ही सभी चार्ज अधिकारी एवं पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अधीन कार्यरत प्रगणकों द्वारा जनगणना कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ किया जा रहा है। इसके लिए कार्य की नियमित निगरानी भी की जाएगी। कमीश्नर ने कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, त्रुटि या अपूर्ण जानकारी पाए जाने पर संबंधित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.