मनुष्य के जीवन का आधार होती है शिक्षा : विनय भाटी

भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने मैरिट लाने वाले छात्रों को किया सम्मानित

फरीदाबाद। भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय भाटी ने कहा है कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का आधार होती है, शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है, खासकर मौजूदा दौर की बात की जाए तो इस दौर में शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए प्रत्येक छात्र-छात्रा को पूरे अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए ताकि भविष्य में वह अपने जीवन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सके। विनय भाटी गांव कौराली स्थित एएसएन सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।

श्री भाटी ने कहा कि आज का दौर क्वालिटी एजुकेशन का दौर है, कंप्यूटर, मोबाइल और एआई जैसी चीजों की महत्ता बढ़ गई है इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ बौद्धिक ज्ञान भी जरूर हासिल करना चाहिए तभी वह इस प्रतिस्पर्धा के दौर में अपने आपको सही चुनौती के लिए तैयार कर पाएंगे। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2025-26 में 10वीं कक्षा से चंचल, गौरी, हिमांशी, अन्नू, अक्षरा, दीया, ऋषि सिंह, सुमित भाटी, दीक्षा कुमारी, बादल व 12वीं कक्षा से कुणाल व पायल को मैरिट हासिल करने पर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती संतरा रानी ने विनय भाटी का स्कूल में आगमन पर फूलों का बुक्के भेंट कर स्वागत किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.