मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों पर जनता ने लगाई विश्वास की मुहर

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

फरीदाबाद। भाजपा किसान मोर्चा फरीदाबाद की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सेक्टर-15 स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रभारी वजीर सिंह डागर ने की, जबकि मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष जैजू ठाकुर मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में एनडीए की प्रचंड जीत पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के विकास की जीत है।  जैजू ठाकुर ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

जनता ने तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और बदले की राजनीति को नकारते हुए विकास और पारदर्शिता के मार्ग को चुना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम को संसद में गिराकर नारी शक्ति का अपमान किया जिसे जनता देख रही है और बंगाल हो या असम हो महिलाओं ने अपने अपमान का बदला ले लिया है और आगे भी जितने चुनाव होंगे महिलाएं हर चुनाव में उन्हें हराएँगी और सबक सिखाएंगी। जैजू ठाकुर ने कहा कि एनडीए की यह विजय देशभर में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है और यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों पर जनता की मुहर है।

बैठक में जिलाध्यक्ष जैजू ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मोदी-नायब सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों के साथ-साथ जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त भारत के सपने को साकार करने में सभी कार्यकर्ता अपना योगदान दे। बैठक में महामंत्री नरेश गोसांई, अनिल जैलदार, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, विरेंद्र गौड, सचिव रेशम सिंह, राजू चपराना, मंडल अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, प्रदीप फागना, आजाद बैंसला, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, राजेश कुमार सोलंकी, प्रदीप सैनी, दिगिवजय तेवतिया, संजू सिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी, जयंंत कपासिया, धर्मेन्द्र कुमार माथुर, देवीराम बघेल सहित भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.