शटर उठाते समय लगा करंट, हुई युवक की मौत
फरीदाबाद। गौंछी मोड स्थित दुकान खोलते का शटर खोलते हुए करंट लगने से एक 23 साल के युवक की मौत हो गई। युवक करीब 3 साल से यहां पर किराए पर दुकान लेकर मीट बेचने के का काम करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सराय ख्वाजा का रहने वाला इरशाद (23) गौंछी मौड पर चिकन की दुकान चलाता था। रविवार की सुबह वह दुकान खोल रहा था। शटर में बिजली का करंट आ रहा था। जैसे ही उसने शटर को उठाने के लिए पकड़ा तो उसको उसको करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को मुताबिक, परिवार के लोगों को इसकी सूचना पड़ोस के दुकानदारों ने कॉल के माध्मय से दी।
बताया गया है कि अभी इरशाद की शादी नहीं हुई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि मृतक के हाथ पर जलने का निशान मिला है। जिससे ऐसा लग रहा है कि बिजली का करंट लगने से मौत हुई है। बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अन्य मामले में पल्ला थाना क्षेत्र में शिव कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। हादसे के समय घर पर युवक के साथ कोई दूसरा सदस्य मौजूद नही था। पुलिस का कहना है कि अभी सुसाइड के कारणों के बारे में कुछ नही कहा जा सकता है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पल्ला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आलोक के रूप में हुई है, जो फतेहपुर, यूपी का रहने वाला और पिछले काफी समय से फरीदाबाद के पल्ला इलाके में रह रहा था। वह यहां पर किराए के मकान में रहता था और मजदूरी करता था। शनिवार की रात को उसके कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आलोक दो दिन पहले ही अपने गांव से वापस लौटा था। उसका पूरा परिवार यूपी के फतेहपुर में रहता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस जांच अधिकारी इशाक खान ने बताया कि, मृतक के परिवार को बुलाया गया है। परिवार के द्वारा जो शिकायत दी जायेगी उसकी के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
