हड़ताल के 9वें दिन निगम कर्मचारियों ने विशाल जुलूस निकाला

फरीदाबाद।  शहर के सबसे प्रमुख बाजार एनआईटी 1 में भीषण गर्मी के बीच नगर निगम कर्मचारियों ने नौवें दिन की हड़ताल में निकाला विशाल जलूस आम जनता और व्यापारियोंं को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया। नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल आज नौवें दिन भी जारी रही । आज नौवें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनन्द ढक़ोलिया ने कि एवं संचालन ऑडिटर लक्ष्मण पार ने किया। हड़ताल के चलते शहर में सफाई सीवर का काम पूरी तरह से बंद शहर के मुख्य बाजारों मैं कूड़े के ढेर लगे हुए हैं एवं कॉलोनी की गलियों में नालियों का पानी सडक़ों पर आया बदबू और गंदगी से जनता का हुआ बुरा हाल।   इस प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया ने नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार को दी चेतावनी और कहा कि सरकार पालिका परिषद निगमों एवम् फायर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे।

अन्यथा संघ हड़ताल को आगे बढ़ाकर आंदोलन को तेज करेगा। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव अनिल चिंडालिया एवम् सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की चिंता करता है आज जो शहर के बाजारों में गंदगी का आलम है उसकी जिम्मेदारी सरकार की है संघ ने 16 अप्रैल 2026 को प्रदेश की पालिका परिषद निगमों के प्रमुखों को मुख्यमंत्री के नाम हड़ताल का नोटिस देकर कहा था कि सरकार पालिका परिषद निगमों के कर्मचारियों की माँग समस्याओं का निपटान करे अन्यथा संघ 1 मई से हड़ताल पर चला जायेगा संघ सरकार द्वारा किए गए भेदभाव वायदा खिलाफी के बाद भी हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल घोषित नहीं कर रहा है।

नेताओं ने कहा कि हमने सरकार से बार-बार अपील की है कि वह बातचीत कर हमारी न्याय उचित मांगों को पूरा करें।  लेकिन सरकार पालिका परिषद नगर निगम एवं फायर के कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अख्तियार करते हुए आंदोलन को लंबा करने एवं आंदोलनकारी को डराने धमकाने का काम कर रही सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को एवं फायर कर्मचारी की मांगों का समाधान नहीं करना चाहती । सभा को संबोधित करते हुए प्रदर्शन के अध्यक्ष श्रीनन्द ढकोलिया ने कहा कि आज हमारी हड़ताल का 9 वा दिन है निगम प्रशासन चोरी छुपे शहर में काम करने की कोशिश कर रहा है उसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा सरकार ने हड़ताल में दखल देकर अभी तक हमारे नेताओं से कोई वार्ता करने का प्रयास नहीं किया है यदि सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों की समस्या का हल नहीं निकाला है तो हड़ताल को आगे बढ़ाने पर संघ मजबूर होगा।

आज की हड़ताल में अन्य के अलावा  अनूप चिंडालिया राज्य सचिव एवम् प्रधान सीवरमैन कर्मचारी यूनियन, परसराम राज्य ऑडिटर,उप प्रधान सुदेश कुमार जैनवाल, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला , राकेश चिंडालिया  हरियाणा ट्यूरिज्म विभाग के नेता सुभाष देशवाल, कल्लू राम, दिगम्बर डागर मुरारी प्रधान, पार्ट टाइम कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान तेजराम, सफाई कर्मचारी यूनियन  सचिव महेंद्र कुडिय़ा,कोषाध्यक्ष जितेन्द्र छाबड़ा, देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन, महेश शर्मा, हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी यूनियन, सुरेन्द्र, जयबीर मनोज शर्मा , चालक यूनियन के प्रधान महेश फोगाट, वेद भड़ाना, फायर कर्मचारी नेता बृजमोहन डागर मेघश्याम, सीवरमैन यूनियन से मनोज सौदे, विशाल मास्टर अनिल, , ओमपाल खांडिया, सौराज सीवरमैन, ठेकेदारी कर्मचारी सफाई कर्मचारी यूनियन से जोन प्रधान नरेश भगवाना, राजबीर चिंडालिया, दर्शन सोया, सुरेन्द्र चौटाला,  हरिसिंह खंडिया, धर्म सिंह मूला सुरेश मनोज बालगुहेर कृष्ण चिंडालिया सैनिटेशन स्टाफ से वरिष्ठ उपप्रधान मदन लाल, राकेश जॉन प्रधान, बिजेंद्र भंडारी देवेन्द्र पहलवान दीपचंद हंस श्यामवीर सुनील खंडेलवाल शिवराज दीपक चिंडालिया, प्रदीप भंडारी ,महिला नेता सुरेश देवी ललिता देवी कमलेश राजवती शकुंतला सत्तों बीना आदि उपस्थित रहे

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.