फरीदाबाद में 13‌वीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग:पति से अनबन

फरीदाबाद शहर के सेक्टर 88 स्थित SRS रेजिडेंट्स सोसायटी में एक 40 साल की महिला ने 13वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच में अनबन चल रही थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है।

बीपीटीपी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अुसार मृतक महिला का नाम रिचा तनेजा (40) साल है। वह सी-4 टावर के चौथी मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहती थी। महिला लिफ्ट के जरिए सी-1 टावर की 13वीं मंजिल तक पहुंची थी। सोसायटी गार्ड ने उसे जाते हुए देखा, लेकिन किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। इसके कुछ ही देर बाद महिला ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रिचा गोयल के पति राहुल गोयल अदानी गैस कंपनी में मैनेजर हैं और घटना के समय आगरा स्थित अपने गांव गए हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद वह फरीदाबाद पहुंच गए। बताया जा रहा है कि महिला के 2 बच्चे है हादसे के समय दोनों बाहर थे।

बताया जा रहा है कि महिला 3 साल पहले प्राइवेट सेक्टर में जॉब करती थी, लेकिन 3 साल पहले स्वास्थ्य कारणों के चलते उसने जॉब छोड़ दी थी। बुधवार को सुबह 10 बजे के करीब लिफ्ट से ऊपर पहुंची और नीचे छलांग लगा दी।

बीपीटीपी थाना पुलिस कर्मचारी संजय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया गया है, लेकिन अभी तक सुसाइड करने के बारे में पक्का कुछ नही बताया जा सकता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.