तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय, शैलेंद्र सिंह बोले—जनता ने विकास और राष्ट्रवाद पर लगाई मुहर

ठाकुर शैलेंद्र सिंह के आंगन गूंजी किलकारी, पोते के जन्म से दोगुनी हुई खुशियां

फरीदाबाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला मजदूर प्रकोष्ठ संयोजक ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की प्रचंड जीतपर खुशी जाहिर करते हुए इसे ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को इस बड़ी सफलता पर हार्दिक बधाई दी। वहीं कहा कि आज उनके परिवार के लिए डबल खुशी का दिन है उन्होंने कहा कि ठाकुर परिवार के आंगन में आज गूंजी है किलकारी, पोते के जन्म से दोगुनी हुई है आज खुशियां।

शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है, जिसका असर चुनाव परिणामों में स्पष्ट दिखाई देता है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की रणनीति, संगठन की मजबूत संरचना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत ने भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। गांव-गांव और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता ने इस विजय को संभव बनाया है।

शैलेंद्र सिंह ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और संगठन को मजबूत बनाए रखा। उन्होंने कहा कि यह जीत उन सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने पार्टी के लिए संघर्ष किया अपना बलिदान तक दिया।

उन्होंने कहा कि असम और पुडुचेरी में मिली सफलता यह दर्शाती है कि भाजपा अब देश के हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। यह जीत उस विचारधारा की भी जीत है, जिसकी नींव स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने रखी थी और जिसे आज पूरे देश में व्यापक समर्थन मिल रहा है।
शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीत भाजपा के लिए नई जिम्मेदारियां भी लेकर आई है। पार्टी कार्यकर्ता जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा देश को विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.