मजदूर दिवस पर कर्मचारियों ने की हड़ताल, निगम का फील्ड कार्य रहा पूरी तरह बाधित

फरीदाबाद।  नगर निगम कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर की गई है, कर्मचारी कल 2 मई  को भी हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में सफाई सीवर बेलदार माली इलेक्ट्रीशियन वॉटर सप्लाईज स्टॉप सैनिटेशन स्टाफ सहित अन्य तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के लगभग साढ़े 3 हजार कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आज नगर निगम का काम फील्ड में पूर्ण रूप से बंद रहा तथा कार्यालय में भी काम प्रभावित रहा । पिछले 24 दिनों से न्याय की मांग करते हुए हड़ताल कर रहे अग्निशमन के कर्मचारी हड़ताल हड़ताल स्थल पर नारा लगाते हुए पहुंचे।  हड़ताली कर्मचारियों की आंखें उसे वक्त नम हो गई जब 16 फरवरी अग्निकांड में कालकाजी कंपनी के प्रदीप की विधवा कंचन व बृजलाल की विधवा माया अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पहुंची और जिला प्रशासन व सरकार द्वारा तथा कंपनी के द्वारा मदद न देने की व्यथा सुनाई परिवार भुखमरी के कगार पर हैं ।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रवासी बहनों को मदद करने का आश्वासन दिया और उनको न्याय मिलने के लिए सर्व कर्मचारी संघ लड़ाई लड़ेगा ।  हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पर एक विशाल आक्रोश सभा की इस सभा की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप बोहत ने की तथा मंच का संचालन जिला सचिव अनिल चंडालिया व सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुरिया ने संयुक्त रूप से किया । हड़ताल स्थल पर आज मजदूर दिवस मनाया मजदूर दिवस के अवसर पर दर्जनों विभागों के कर्मचारी एवं मजदूरों ने हिस्सा लिया। और मजदूर आंदोलन पर चर्चा की नेताओं ने मजदूरों के हित में बनाए गए श्रम कानून को समाप्त करने पर छोभ व्यक्त किया ।

गुरुग्राम के मानेसर पलवल के पृथला फरीदाबाद में मजदूर आंदोलन पर पुलिसिया दमन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए न्यूनतम वेतन 20000 करने एवं श्रम संहिताओं को समाप्त कर मजदूर हित के 29 श्रम कानून को बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर भारतीय कोली समाज सभा की इकाई हरियाणा प्रदेश कोली समाज के नेता योगेश व मनोज ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा कर्मचारी मजदूर अपरवासी एवं दलित महिला अधिकारों के लिए संघर्ष को सराहा  सामाजिक कर्मचारी हित मजदूर हित में काम करने के लिए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा वह सर्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया उनके साथ शहर की अन्य धार्मिक एवं सामाजिक सस्थाओ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री सीआईटीयू के नेता वीरेंद्र डंगवाल निरंतर पाराशर, रिटायर कर्मचारी संघ के नेता बाबू नवल आशा शर्मा यूएम  खान हरियाणा टूरिज्म के नेता दिगंबर डागर कल्लू प्रधान सहित कई विभागों के बड़े नेता उपस्थित रहे। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह ने ऐलान किया है, की कल 2 मई को नगर निगम के हड़ताली कर्मचारी  शहर में जोरदार आक्रोश झाड़ू प्रदर्शन करेंगें ।  कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा वह सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने हड़ताल की सफलता का दावा करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया के मजदूर मजदूर दिवस मना रहे है ।

उन्होंने कहा कि मजदूरों द्वारा जो कानूनी अधिकार प्राप्त किए थे आज उन अधिकारों को सरकारी छीन रही है इसलिए मजदूरों को अपने आंदोलन को तेज करना होगा लंबा व शास्त्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की सरकार ने पालिका परिषद नगर निगम व फायर  कर्मचारियों को हड़ताल करने के लिए मजबूर किया है उन्होंने सरकार के न्याय देने के दोहरे मापदंड की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि फायर के भावी चंद वह रणबीर को पुलिस कर्मचारियों की तर्ज पर एक करोड़ रूपया आर्थिक सहायता राशी पक्की नौकरी शहीद का दर्जा एवं सभी सुविधाएं देनी चाहिए ।

लांबा ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों के प्रति दोहरा मापदंड अपनाती है इसलिए सरकार ने सफाई का ठेका समाप्त न करके समाज के सबसे गरीब शोषित पीडि़त दलितों में अति दलित सफाई जैसा गिरमिट एवं जानलेवा काम करने वाले कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है राम ने कहा कि फायर और पालिका कर्मचारियों की मांगे न्याय उचित है और सरकार को तुरंत प्रभाव से इन मंगू का यूनियन के साथ बैठकर समाधान करना चाहिए ताकि आम जनता को रोजमर्रा की ज़रूरतें एवं आग लगने पर आपातकालीन सुविधा मिलती रहे।  आज के प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मी नेता  रघुवीर चौटाला सुदेश कुमार सैनिटेशन यूनियन के प्रधान राहुल चंडालिया सचिव विशाल पार्चा नरेश भगवाना मनोज शर्मा परस राम अधना वेद भड़ाना प्रेमपाल अजय शास्त्री राजवीर देवी चरण शर्मा रामरतन कर्दम देवकीनंदन फायर के नेता मेघ शाम राकेश शर्मा महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती शकुंतला ज्ञानवती ने भी सम्बोधित किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.