तोडफ़ोड़  को लेकर नगर निगम एसडीओ और वकील में हुई तीखी बहस

फरीदाबाद। शहर के सेक्टर 12 में हाईकोर्ट के आदेश पर ग्रीन बेल्ट से कब्जे हटाने के दौरान नगर निगम एसडीओ और वकील के बीच जमकर बहसबाजी हुई। वकील ने एसडीओं को यहां तक कह दिया कि आप एसडीओ हो कोई भगवान नही हो। अगर आपके साथ जो फोर्स है, वो हमारे साथ हो तो हम भी भगवान है। दोनों के बीच की तीखी नोक-झोंक का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर निगम द्वारा शहर में सेक्टर और कॉलोनियों में घरों के बाहर सरकार जमीन पर अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाया जा रहा है, ताकि ग्रीन बेल्ट बची रहे। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है।

गुरुवार को निगम के द्वारा सेक्टर 12 में कोर्ट रोड़ पर आफिसों के बाहर किए गए कब्जों को हटाया जा रहा था। यहां पर वकील दिनेश शर्मा का ऑफिस बना हुआ है। निगम के द्वारा ऑफिस के बाहर वाले गेट को जेसीबी की मदद से तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान नगर निगम एसडीओ एन्फोर्समेंट हितेश दहिया और वकील दिनेश शर्मा की की आपस में बहस बाजी शुरू हो गई। दोनों के बीच काफी देर कर तीखी नोक-झोंक होती रही। निगम एसडीओ ने कहा कि इनके द्वारा गैर-कानूनी तरीके से निमार्ण किया गया है जिसको हटाया जा रहा है। मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों और दूसरे लोगों ने दोनों को अलग-अलग किया। जिसके बाद तोड़-फोड़ की कार्रवाई फिर से शुरू कर दी गई।

जेसबी की मदद से वकील के ऑफिस के बाहर बने गेट और पिलर को गिरा दिया गया। वकील बार-बार कहते रहे कि ये पिलर सरकारी जमीन में नही है, लेकिन निगम ने अपनी कार्रवाही की प्रक्रिया को जारी रखा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर अवैध निमार्ण किए है, केवल उन्हीं पर कार्रवाई की जा रही है। विभाग सभी पर समान रूप के कार्रवाई कर रहा है। शहर में उनका ये अभियान लगातार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और हरियाणा सरकार के आदेशानुसार ये कार्रवाई की जा रही है, कोई भी रेजिडेंशियल मकान है, जिन्होंने मकान के आगे या पीछे सडक़ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किया हुआ है या उसका व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है, उसे तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाए। इस आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.