15 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस परिवार के 15 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर गुरुवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-21ए में एक सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार, शहीद पुलिस आयुक्त, भलाई निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले इंस्पेक्टर कर्मबीर, इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, इंस्पेक्टर मो. आलम,  इंस्पेक्टर राज कुमार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, इंस्पेक्टर अजय कुमार, इंस्पेक्टर राजकुमार, इंस्पेक्टर सैफ मोहम्मद, इंस्पेक्टर निरंजन सिंह, ईएसआई मख्खन लाल, ईएसआई श्री कृष्ण,

ईएसआई राजकुमार, ईएचसी दिलबर सिंह एवं ईएचसी सतबीर सिंह की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मी अपना संपूर्ण सेवाकाल आमजन की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित करते हैं और विभागीय कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनके द्वारा विभाग एवं समाज के लिये किये गये कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.