भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर करेंगे पंचकुला नगर निगम चुनावों में प्रत्याशियों के लिए प्रचार

फरीदाबाद। पंचकूला नगर निगम चुनाव प्रचार हेतु संगठन द्वारा सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष *मोहन लाल बडोली, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री  एवं प्रभारी पंचकुला नगर निगम विपुल गोयल, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल,

संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सभी सम्माननीय मार्गदर्शकों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया है उन्होने कहा कि मुझ जैसे युवा कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।  सचिन ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान, मेहनत और समर्पण को प्राथमिकता देती है। पार्टी द्वारा दिया गया यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाने का संकल्प लेता हूं।

उन्होंने कहा कि पंचकूला नगर निगम चुनाव में संगठन को मजबूती प्रदान करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। सचिन ठाकुर  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को परिवार का सदस्य मानकर सम्मान दिया जाता है और समय-समय पर जिम्मेदारियां देकर आगे बढऩे का अवसर प्रदान किया जाता है। उन्होंने पुन: शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं संगठन के सभी वरिष्ठजनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से पार्टी द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूर्ण सफल बनाया जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.