इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड रिसर्च में इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन

फरीदाबाद। फरीदाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड रिसर्च में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संसथान की दस टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया उत्साहपूर्वक भाग और अपनी विधिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में  तरुण कुमार शर्मा व आबिद की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में स्पीकर-1 के रूप में तरुण कुमार शर्मा, स्पीकर-2 के रूप में आबिद की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सदस्य शामिल रहे।

सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का इनाम एल.एल. बी त्रिवर्षीय के छात्र संदीप को मिला ढ्ढ प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विधिक विषयों पर गहन तर्क-वितर्क प्रस्तुत किए, जिन्हें निर्णायक मंडल द्वारा सराहा गया। दो दिवसीय इस आयोजन में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।आयोजन के अंत में विजेता टीम को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद के निदेशक प्रोफेसर (डॉ) रवि हांडा व प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने विजेता टीम को बधाइयाँ देते हुए भविष्य में और उत्कृस्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया व इस प्रकार के आयोजनों को विधि शिक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.