आईएमटी चौक पर जाम से राहत के लिए IIAF की पहल, बंद रास्ता खुलवाया और ट्रैफिक सुधार के लिए उठाए गए ठोस कदम

फरीदाबाद । आईएमटी इंडस्ट्रियल एरिया में लंबे समय से चल रही ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर IIAF (IMT Industries Association Faridabad) ने अहम पहल करते हुए प्रशासन के साथ मिलकर ठोस कदम उठाए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए IIAF प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी ट्रैफिक श्री जयवीर राठी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नहर की ओर जाने वाले उस रास्ते को खुलवाने की अनुमति दी, जो पहले बंद था और जिस पर भारी-भरकम सीमेंटेड बैरीकेड्स लगाए गए थे। IIAF की पहल पर यह बैरीकेड्स हटवाए गए, जिससे ट्रैफिक को तुरंत राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही, डीसीपी ट्रैफिक द्वारा FMDA को IMT चौक पर रेड लाइट लगाने के लिए पत्र जारी किया गया है, ताकि भविष्य में जाम की समस्या को स्थायी रूप से नियंत्रित किया जा सके। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शाम 6 से 8 बजे तक 3 से 4 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं।

IIAF ने अपने सदस्यों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी यूनिट्स के सामने खड़े ट्रकों की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि सड़क पर अनावश्यक अवरोध न बने। एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा चालान की कार्रवाई की जाएगी।

इस प्रतिनिधिमंडल में IIAF प्रधान प्रमोद राणा, जनरल सेक्रेटरी रश्मि सिंह, ट्रेजरर देवेंद्र गोयल, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एचएस सेखों, ज्वाइंट सेक्रेटरी तेज चौधरी, चेयरमैन इन्फ्रा वीपी दलाल, ब्लॉक लीडर गगन दूआ और पंकज गुप्ता शामिल थे।

IIAF के पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन आगे भी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करती रहेगी और इंडस्ट्रियल एरिया में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.