बिल गिराकर जश्न मनाना अनुचित और निंदनीय : राजबाला सरधाना

कांग्रेस ने महिला आरक्षण को रोककर किया है पाप: सीमा भारद्वाज -  महिला विरोधी है कांग्रेस की विचारधारा: सचिन ठाकुर

फरीदाबाद। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा राजबाला सरधाना ने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल को गिराने के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा कथित रूप से जीत का जश्न मनाना, खुशी जाहिर करना, सर्वथा अनुचित और निंदनीय है और उनके संवेदनहीन रवैये को दर्शाता है। महिलाओं के आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित अधिकार को बाधित करना और फिर उसे किसी राजनीतिक जीत के रूप में प्रस्तुत करना, देश की आधी आबादी की भावनाओं और उनके अधिकारों के साथ अन्याय है। लोकतंत्र के मंदिर में उनका ऐसा आचरण सिद्ध करता है कि कांगेस महिला विरोधी पार्टी है। कांग्रेस की इस प्रकार की मानसिकता लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने सुनियोजित तरीके से देश की आधी आबादी के साथ अन्याय करने का काम किया जो उनकी महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। यह केवल एक विधेयक को रोकने का मामला नहीं है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों को बाधित करने जैसा है।

फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित नेहरू कॉलेज के सामने भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) गिराने और बिल गिराकर बेशर्मी से जीत का जश्न मनाने के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने सुनियोजित साजिश के तहत यह बिल गिराया और बिल गिराकर बेशर्मी से जीत का जश्न मनाया जो महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला अधिकारों के समर्थन और कथित महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ  अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में फरीदाबाद की महिलाएं, कॉलेज की छात्राएं और युवा शामिल हुए।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रभारी सीमा भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति में महिला सशक्तिकरण सिर्फ परिवार कि महिलाओं तक सीमित है। जवाहरलाल नेहरू ने प्रियंका और राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को आगे बढाया, यह परंपरा इनकी परिवार-केंद्रित राजनीति को दर्शाती है। कांग्रेस नहीं चाहती कि इनके परिवार के अलावा कोई आम महिला संसद में पहुंचे। संसद की सीटें तो सिर्फ  इन्होंने अपने परिवार कि महिलाओं के लिए ही आरक्षित कर रखी हैं। इनकी राजनीति हमेशा महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ रही है ।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने बताया कि आज फरीदाबाद भाजयुमो एवं महिला मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से कांग्रेस पार्टी द्वारा संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने एवं बेशर्मी से जश्न मनाने के खिलाफ  नेहरू कॉलेज सेक्टर-16 फरीदाबाद में कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यालय सचिव अनीता शर्मा, जिला प्रभारी सीमा भारद्वाज, जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, भारती भाकुनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा प्रभा सोलंकी, खुशबू सिंह, शालिनी मंगला, यशवन्ती मलिक, संतोष, सौभाग्य लक्ष्मी, प्रतिमा, रजनीश सिंह, अवतार चंदीला, गौरव भाटिया, देवेन्द्र सिंह, हर्ष भड़ाना, बलवान गुर्जर एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.