समाजसेवा का एक महान स्तंभ है सिद्धदाता आश्रम: अजय गौड़

फरीदाबाद। सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम में चल रहे 19वें श्री ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन श्री नारायण गौशाला में भगवान के उद्यान विहार कार्यक्रम की पावन बेला में प्रभु का दर्शन करने और महाराजश्री का आशीर्वाद लेने कई गणमान्य विभूतियां भी पहुंचीं। हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़, मीडिया सलाहकार राजीव जेटली और एसडीएम बडख़ल त्रिलोक चंद शर्मा ने सपरिवार प्रभु के चरणों में वंदन किया।

गुरुदेव के कर-कमलों से प्रसाद पाकर सभी भाव-विभोर हो उठे और आश्रम द्वारा संचालित गौ.सेवा एवं मानवीय सेवा प्रकल्पों को ईश्वरीय कार्य बताया। पूज्य गुरुदेव ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवान की सेवा और ऐसे उत्सवों में शामिल होना ही जीवन की सार्थकता है। शाम की आरती और भजनों की स्वरलहरी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति और सेवा का यह महाकुंभ निरंतर जारी है, जहां हर पल प्रभु की असीम कृपा बरस रही है।

आश्रम के सेवा प्रकल्पों का अवलोकन करते हुए भाजपा नेता अजय गौड़ ने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम केवल एक धार्मिक केंद्र नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक महान स्तंभ है। पूज्य गुरुदेव के मार्गदर्शन में यहां जिस प्रकार गौ-सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं, वे संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। ब्रह्मोत्सव की यह भव्यता सनातन संस्कृति के प्रति हमारे अटूट विश्वास का प्रतीक है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.