विकास के मामले में वार्ड नम्बर-37 बनेगा आदर्श वार्ड : मुकेश अग्रवाल

16 साल पुरानी जलभराव की समस्या से पार्षद ने सडक़ बनवाकर दिलवायी निजात

फरीदाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड नम्बर-37 के भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल ने आज अपने वार्ड के अन्तर्गत आने वाले सैक्टर-9 में म.न. 2031 और 2032 के बीच बनी सडक़ का उद्घाटन कर जनता को समर्पित की। यह सडक़ काफी नीची थी, जिसके कारण यहां जलभराव पिछले 16 सालों से होता था। आम जन इस समस्या से काफी परेशान थे। सैक्टर के लोगों ने पिछले के कई सालों के दौरान इस सडक़ को बनाने के लिए गुजारिश की थी मगर कई तरह के बहाने बनाकर इस सडक़ के निर्माण में रूकावट आ रही थी।

पार्षद मुकेश अग्रवाल ने क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के सहयोग से सडक़ का निर्माण करवा दिया। इस निर्माण के होने से सडक़ में अब जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी। सडक़ निर्माण के चलते आसपास के लोगों ने खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर पार्षद मुकेश अग्रवाल ने कहा कि उनका सपना अपने वार्ड को आदर्श वार्ड बनाना है। सुन्दर सडक़ें, पीने का पानी, बेहतर जल निकासी, सीवर व्यवस्था को दुरूस्त करना, सुन्दर पार्क व स्ट्रीट लगवाना उनकी प्राथमिकताओं में शुमार है।

जल्द ही वार्ड नम्बर-37 के सभी पार्कों में सुन्दर-सुन्दर लाईटिंग लगाई जाएगी, वहीं सैक्टर-9 की मार्किट को सैक्टर-14 व सैक्टर-17 की तर्ज पर साफ-सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के अंदर-अंदर वार्ड को साफ-सुथरा बनाया गया है, जहां गंदगी के ढेर लगे थे उन्हें हटवा दिया गया है, वहीं जहां पर बरसात में जलभराव होता था वहां पर नई पाइप लाइन डलवा दी गई है, ताकि पानी न भर सकें। इस अवसर पर सुनील देव खन्ना, दिनेश वर्मा, सुरेन्द्र नागर, जगबीर चौधरी, हिमान्शु गोयल, हिमान्शु सिंगला, रवि जैन के अलावा सभी वार्ड वासी मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.