जनगणना ड्यूटी में वरिष्ठता व कैडर की अनदेखी पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने जताया रोष

फरीदाबाद।  हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) फरीदाबाद के जिला प्रधान दान सिंह चंदीला और मुकेश गर्ग के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जनगणना 2026 के अंतर्गत प्राध्यापकों की ड्यूटी युक्तिसंगत तरीके से लगाए जाने की मांग को लेकर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल मे देवेंद्र, सुनील खंडेलवाल, शिव भरद्वाज, विकास, संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, विकास शर्मा, पुरषोत्तम गौतम, योगेश शर्मा, सुखविंदर सिंह आदि शामिल थे।

जिला प्रधान मुकेश गर्ग ने बताया कि वर्तमान में चल रही जनगणना 2026 के तहत कई स्थानों पर प्राध्यापकों की ड्यूटी एन्यूमरेटर के रूप में लगाई जा रही है, जबकि प्राध्यापक राजपत्रित अधिकारी हैं और उन्हें उनके पद एवं अनुभव के अनुरूप सुपरवाइजर या अन्य उच्च स्तरीय दायित्व दिए जाने चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने अनुरोध किया कि प्राध्यापक, जो कि ग्रुप ‘बी’ के राजपत्रित अधिकारी हैं, उनकी ड्यूटी किसी भी स्थिति में ग्रुप ‘सी’ के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों के अधीन न लगाई जाए, क्योंकि यह प्रशासनिक दृष्टि से अनुचित एवं स्थापित सेवा नियमों के विरुद्ध है।

इससे न केवल प्राध्यापकों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, बल्कि कार्य निष्पादन में भी असुविधा उत्पन्न हो सकती है। संगठन ने मांग की कि जनगणना ड्यूटी लगाते समय वरिष्ठता तथा कैडर का विशेष ध्यान रखा जाए तथा वरिष्ठ प्राध्यापकों को ऑब्जर्वर जैसी जिम्मेदारियां सौंपी जाएं। इसके साथ ही जो अध्यापक आने वाले 6 vमहीनो मे सेवानिर्वित हो रहे है उनको भी इस कार्य मे ना लगाया जाए।। सभी विभागों के कर्मचारी जनगणना मे लगाये जाए केवल शिक्षा विभाग को ना लगाये। स्कूल मे प्रवेश अभियान चल रहा है जिससे छात्र संख्या कम होने की संभावना है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.