स्ट्रोक आने पर ‘गोल्डन ऑवर’ की होती है बहुत अहमियत : डा. रोहित गुप्ता

एकॉर्ड अस्पताल में स्ट्रोक से बचाव के लिए महिलाओं को ट्रेनिंग

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल की ओर से शाही एक्सपोर्ट कंपनी में स्ट्रोक को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य लोगों को स्ट्रोक के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कर्मचारियों, खासकर महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि स्ट्रोक एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय रहते सही कदम उठाने से जान बचाई जा सकती है। इस दौरान करीब 60 महिलाओं को स्ट्रोक की रोकथाम और प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्हें ट्रेनिंग दी गई। डॉ. रोहित गुप्ता ने सेमिनार की शुरुआत करते हुए बताया कि चेहरे का टेढ़ा होना, बोलने में दिक्कत और हाथ-पैर में अचानक कमजोरी स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे संकेत दिखते ही तुरंत मरीज को नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। उन्होंने ‘गोल्डन ऑवर’ की अहमियत बताते हुए कहा कि शुरुआती कुछ घंटों में इलाज मिलने से मरीज की जान बचाने के साथ-साथ स्थायी नुकसान को भी रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी।

साथ ही उच्च रक्तचाप, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने डॉक्टर से सवाल-जवाब कर अपनी शंकाओं का समाधान किया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि समय पर इलाज लेकर जान बचाई जा सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.