वार्षिक मिलन समारोह ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ का हुआ भव्य आयोजन

फरीदाबाद। सेक्टर 86 स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आई एम टी) में प्रबंधन विभाग के छात्र-छात्राओं ने वार्षिक मिलन समारोह ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डॉ0 रवि हांडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र – छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मिस्टर आई एम टी तथा मिस आई एम टी सहित विभिन्न उपाधियों से नवाजा गया। संस्थान के निदेशक डॉ0 रवि हांडा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बदलते परिवेश के अनुरूप अपने आपको समायोजित करने हेतु अपेक्षित व्यक्तित्व विकास करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सैद्धांतिक पहलुओं के साथ – साथ व्यवहारिक पहलुओं पर भी ध्यान देना होगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.