‘एक शाम सांवरिया के नाम’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

डीसी आयुष सिन्हा व आयोजक अजय गौड़ ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 मार्च को सेक्टर-17 स्थित हुड्डा ग्राउंड में आयोजित होने वाले ‘एक शाम सांवरिया के नाम’ धार्मिक कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का फरीदाबाद आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिसमें कार्यक्रम के आयोजक एवं मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, एसडीएम अमित कुमार, डीसीपी मोनिका, डीसीपी जयवीर राठी, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। वहीं भाजपा नेता एवं कार्यक्रम के आयोजक अजय गौड़ ने कहा कि यह धार्मिक कार्यक्रम है, जिसमें पूरे फरीदाबाद से हजारों लोग शिरकत करके बाबा के भजनों का आनंद लेंगे और कार्यक्रम में लोगों के आगवामन को लेकर बेहतर व्यवस्था की गई है और हर वर्ष इस कार्यक्रम को क्षेत्र के लोग एक पर्व के रुप में मनाते है और इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाते है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.