अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर हरियाणा सरकार का कंट्रोल, आईएएस, अमित अग्रवाल बने प्रशासक

फरीदाबाद। अल-फलाह यूनिवर्सिटी में हरियाणा सरकार की ओर से वरिष्ठ आईएएएस अमित अग्रवाल को प्रशासक नियुक्त किया गया है। अमित अग्रवाल ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वह संस्थान के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की जिम्मेदारी देखेंगे। वहीं, जेसी बोस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अजय रंगा को अल-फलाह यूनिवर्सिटी का उप कुलपति बनाया गया है। यह नियुक्ति दिल्ली ब्लास्ट में यूनिवर्सिटी के कुछ डॉक्टरों के नाम सामने आने के बाद की गई है। प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष विधानसभा में हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (संशोधन) विधेयक पास किया था।

इसमें सरकार को निजी विश्वविद्यालयों के प्रबंधन को भंग कर उनके संचालन का अधिग्रहण करने का अधिकार दिया गया है। इसके आधार पर ही नई नियुक्तियां की गई हैं। जेसी बोस यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार सिंह को अल-फलाह यूनिवर्सिटी का भी नियंत्रक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी रवि कुमार शर्मा और डॉ. मेहा शर्मा को रजिस्ट्रार बनाया गया है। अभिनव और राजदीप को प्रशासनिक कार्यों को करने की जिम्मेदारी की गई है। हालांकि, यूनिवर्सिटी की फैकल्टी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यूनिवर्सिटी में 1700 से अधिक छात्र और छात्राएं अध्ययनरत हैं।

10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी। लाल किला ब्लास्ट का सुसाइड बाम्बर सफेदपोश आतंकी डॉ. उमर नबी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में काम करता था। आतंक के इस नेटवर्क में यूनिवर्सिटी के दूसरे डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद जांच एजेंसी एनआईए की गिरफ्त में हैं। आतंकी कनेक्शन का खुलासा होने पर सरकार की ओर से जांच करने के लिए कमेटी बनाई गई थी। जांच में यूनिवर्सिटी में कई अनियमितताएं पाई गई थीं। इसलिए यह नियुक्तियां की गई हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.