कूड़ा “संग्रहण”करने वाले वाहनों पर नहीं लगेगा MCF का लोगो,लिखना होगा MCF रजिस्टर्ड
- वेंडर निर्धारित स्थान पर ही डालें घरों से इकट्ठा किया गया कूड़ा,नहीं तो होगी सख्त कार्यवाही : धीरेंद्र खड़गटा
बैठक में शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं वेंडर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने निर्देश दिए कि कचरा संग्रहण का कार्य केवल कम्पार्टमेंट वाइज वाहनों के माध्यम से ही किया जाए। सभी वाहनों में GPS सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाया जाए तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग संबंधित क्षेत्र के सफाई कर्मचारी और सहायक सफाई निरीक्षक द्वारा सुनिश्चित की जाए।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि कोई भी वेंडर MCF का लोगो उपयोग नहीं करेगा। इसके स्थान पर केवल “MCF Registered” अंकित करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त सभी वेंडर्स को निर्देशित किया गया कि कचरा केवल निर्धारित ट्रांसफर स्टेशन पर ही डंप किया जाए।
स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी कचरा संग्रहण वाहनों पर स्वच्छता संबंधी IEC संदेशों के साथ पेंटिंग करवाना भी अनिवार्य किया गया है।
निगम आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि जारी निर्देशों का किसी भी स्तर पर उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वेंडर्स एवं अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
बैठक में स्पेशल ऑफिसर सैनिटेशन एवं जॉइंट कमिश्नर असवीर सिंह भी मौजूद रहे।
