आईपीओ में निवेश के नाम पर 30.50 लाख की ठगी, साइबर थाना एनआईटी ने ग्वालियर से दबोचा एक और आरोपी

फरीदाबाद: साइबर ठगी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एनआईटी साइबर थाना पुलिस ने आईपीओ में निवेश के नाम पर साढ़े 30.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरेंद्र गुर्जर (25), निवासी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

ऐसे हुई ठगी की वारदात
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सैनिक कॉलोनी (सेक्टर-49) निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का विज्ञापन देखकर उसने अपनी जानकारी भरी थी। इसके बाद ठगों ने उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और ‘एम स्टॉक बाय मिराए एसेट’ नामक ऐप डाउनलोड कराकर 100 फीसदी रिटर्न का झांसा दिया। पीड़ित ने भरोसे में आकर अलग-अलग किस्तों में कुल 30.50 लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन जब पैसे निकालने चाहे तो धोखाधड़ी का पता चला। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी हरेंद्र 12वीं पास और बेरोजगार है। उसने राधेश्याम नामक व्यक्ति से बैंक खाता लेकर ठगों को उपलब्ध करवाया था ताकि ठगी की राशि उसमें मंगवाई जा सके। पुलिस ने आरोपी को दो  दिन के रिमांड पर लिया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में मुख्य खाताधारक कुणाल और राधेश्याम को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.