समाज की एकता करती है नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोडऩे का काम : मुकेश अग्रवाल

श्री अग्रसेन समाज ने किया 26वां अग्रपरिवार मिलन समारोह का आयोजन

फरीदाबाद। श्री अग्रसेन समाज फरीदाबाद द्वारा  26 वां अग्रपरिवार मिलन समारोह का सफल आयोजन सेक्टर 11 अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित किया गया। इस अग्रपरिवार मिलन समारोह में समाज के लोगों ने बड़े ही  उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में  एक-दूसरे से मिलकर आपसी प्रेम व एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय पार्षद मुकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री अग्रसेन समाज आईडी महाजन ने की। वहीं कार्यकारणी अध्यक्ष अरुण बजाज, महासचिव संदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष महेंद्र सराफ ने सभी अग्रपरिवार का पहुंचने पर हार्दिक धन्यवाद  किया।  कार्यक्रम में विशेष रूप से गायक  जितेन्द्र तायल द्वारा मधुर आवाज में मंत्रमुग्ध करने वाले सुंदर भजनों की प्रस्तुति हुई। वहीं उनके द्वारा  अग्रसेन जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया  ।

जिस पर सभी ने जमकर तालियां बजाई।  अग्रपरिवार मिलन समारोह में में वरिष्ठ समाजसेवी मास्टर जगदीश प्रसाद जी के ग्रैंड सन कनिष्क अग्रवाल द्वारा यूपीएससी में आल इंडिया लेवल पर 72वीं रैंकिंग से पास होने पर सभी ने खड़े होकर जोरदार स्वागत किया । वहीं  डॉ वरुण बंसल एस आर  कार्डियोलॉजिस्ट अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली को सम्मानित  किया गया।  पार्षद मुकेश अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि  ऐसे आयोजन समाज को एकजुट रखने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोडऩे का काम करते हैं। उन्होंने सभी अग्रसेन परिवार के सदस्यों को इस सुंदर आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी  और कहा कि वह आशा करते है  कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी समाज को जोडऩे का कार्य करते रहेंगे। समारोह में बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान  समाज सेवा में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

आईडी महाजन ने कहा कि अग्रसेन परिवार मिलन समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से परिवार और समाज के बीच आपसी संबंध मजबूत होते हैं तथा नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति, परंपराओं और आदर्शों को जानने का अवसर मिलता है। कार्यकारणी अध्यक्ष अरुण बजाज ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के ‘एक ईंट, एक रुपया’ के सिद्धांत से हमें सहयोग, सेवा और समानता का संदेश मिलता है। आइए हम सभी मिलकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें और समाज की एकता व प्रगति के लिए हमेशा साथ खड़े रहें। अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में  राकेश बंसल , विजय जिंदल , एनएम बजाज,विनोद गर्ग , अजय मित्तल , के के मित्तल नवीन महाजन , विनोद मित्तल , रूप राम गर्ग, पंकज गर्ग, गौतम चौधरी , महेश अग्रवाल कार्यक्रम में विशेष रूप से शोभा बढ़ाई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.