12.32 लाख की ठगी मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार

फरीदाबाद। 12.32 लाख रुपये की साइबर ठगी के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने महिला सहित दो आरोपितों को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुरुष की पहचान राहुल निवासी जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार अलायंस पेट्रोप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-11 फरीदाबाद के एक कर्मचारी द्वारा साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी गई शिकायत में बताया कि 16 दिसम्बर 2024 को उनकी कम्पनी की ई-मेल आईडी पर एक कम्पनी सप्लायर की ई-मेल आईडी से सामान के बिल की पेमेंट के लिए बैंक अकाउंट की डिटेल के साथ संदेश प्राप्त हुआ। संदेश के आधार पर कम्पनी द्वारा बताए गए बैंक खाते में 12 लाख 32 हजार 164 रुपये ट्रांसफर कर दिये तथा पेमेंट कन्फर्म करने के लिए उसी ई-मेल आईडी पर पेमेंट रिसिप्ट भी भेज दी गई।

इसके बाद 23 दिसम्बर को जब कम्पनी द्वारा सप्लायर से मटीरियल के डिस्पैच स्टेटस के बारे में जानकारी ली गई तो सप्लायर ने बताया कि उसे कोई पेमेंट प्राप्त नहीं हुआ है और न ही उसकी ओर से ऐसी कोई ई-मेल भेजी गई है। इस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि राहुल ने अपनी पत्नी का बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवाया था। खाते में ठगी के 12 लाख 32 हजार164 रुपये ट्रांसफर किये गये थे। राहुल जयपुर में टैक्सी चलाने का काम करता है।  आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि राहुल को पूछताछ के लिए च ार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.