धान खरीद के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी में CIA पलवल ने मुख्य आरोपी पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी मे सीआईए (CIA) स्टाफ पुलिस ने लाखों रुपये की धान धोखाधड़ी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिल्ली के पीतमपुरा निवासी आरोपी आशु गंभीर को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक अनाज मंडी व्यापारी से करीब 21 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार मामले में शिकायतकर्ता गाँव काशीपुर निवासी हरकिसन, जिनकी हसनपुर अनाज मंडी में ‘हरे कृष्ण ट्रेडिंग कंपनी’ के नाम से फर्म है, ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, अंबाला स्थित ‘करुणा निधान एग्रो टैंक प्रा० लि०’ के डायरेक्टर आशु गंभीर ने उनसे करीब 85 टन धान खरीदा था। कुल बकाया राशि 29,95,100 रुपये बनी थी। पीड़ित का आरोप है कि बार-बार मांगने पर आरोपी ने केवल 9.33 लाख रुपये चुकाए, लेकिन शेष 20,62,100 रुपये देने से इनकार कर दिया। जब व्यापारी अपनी रकम मांगने पहुंचा, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलवल के आदेश पर जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी गई। एएसआई (ASI) अशोक कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 मार्च 2026 को आरोपी आशु गंभीर को सोहना से गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 316(2), 318(4) और 351(2) के तहत साक्ष्य पाए गए।

सीआईए पलवल प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अदालत से आरोपी का 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इस मामले से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा कर दी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.