समूचे बल्लभगढ़ क्षेत्र में चल रहे युद्ध स्तर पर विकास कार्य : टिपर चंद शर्मा

भाजपा नेता ने किया नई सीवर लाइन का मुहूर्त एवं शिलान्यास

फरीदाबाद। हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 62 कल्याण प्रॉपर्टी के पास विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने 350-500 गज और हाउसिंग बोर्ड की सीवर लाइन को मुख्य लाइन से जोडऩे के लिए डाली जा रही नई सीवर लाइन का मुहूर्त एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर पर पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद किरण बाला ,जेपी मास्टर,लोकेश गांधी सहित सेक्टरों के गणमान्य लोग मौजूद थे। भाजपा नेता टिपरचंद ने कहा की सेक्टर 62 और इसके आसपास के इलाके में अब कोई बड़ा मेजर कार्य  बकाया नहीं है ,बाकी कोई भी समस्या यदि सेक्टर वासी और यहां के पार्षदगण बताते हैं तो उसे भी पूरा कराया जाएगा। स्थानीय प्रधान सीताराम अत्री ने भी पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पंडित मूलचंद शर्मा का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि यहां पर लगभग सभी बड़े-बड़े कार्य हो चुके हैं सभी सडक़ों पर लाइटें और सडक़े बनाई जा रही हैं, कुछ सडक़े बाकी है जिनका जल्द ही विधायक पंश मूलचंद शर्मा शिलान्यास करेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.