फरीदाबाद में 24 मार्च को होगा टेलीफोन अदालत और खुला दरबार का आयोजन

- दूरसंचार उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण हेतु महाप्रबंधक दूरसंचार करेंगे सुनवाई

फरीदाबाद । जिला फरीदाबाद दूरसंचार के अन्तर्गत आने वाले सभी दूरभाष केन्द्रों के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित/शिकायतों/ विवादों की सुनवाई तथा शिकायतों को यथासंभव तुरन्त निपटाने के उद्देश्य से फरीदाबाद में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार का आयोजन 24 मार्च, मंगलवार को 12:00 बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला फरीदाबाद में किया जाना है।
यह जानकारी सहायक महाप्रबंधक दूरसंचार मनीष ने देते हुए बताया कि इस अदालत में उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा महाप्रबंधक दूरसंचार जिला फरीदाबाद द्वारा किया जाएगा।

इस अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों पर विचार किया जाएगा :

टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायत ऐसे बिल जो 28 फरवरी 2026 तक जारी हो, टेलीफोन सर्विस (LL/FTTH) सम्बंधित शिकायतें

निम्नलिखित श्रेणी की शिकायतों पर इस टेलीफोन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा :

पूर्व में आयोजित अदालतों में आई जन शिकायतों और जिनके निर्णय की सूचना दी जा चुकी हो, ऐसी शिकायतों/विवादों जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चुका हो।

शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया :
उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों/पूर्व में प्रेषित पत्रों / संपर्क टेलीफोननंबरो आदि को कार्यालय समय में सहायक महाप्रबंधक (पी जी) कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला फरीदाबाद (दरभाष 0129-2223946) के पास जमा करवाएं अथवा डाक द्वारा भिजवाएं। 17 मार्च 2026 तक पी जी अनुभार्ग, सेक्टर 15 ए फरीदाबाद को भेजें जा सकते हैं। कृपया बंद लिफाफे पर टेलीफोन अदालत एवं खुलादरबार स्पष्ट रूप से लिखे ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.