विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, समाज में एकता और संस्कार का संदेश
फरीदाबाद। मॉडर्न स्कूल ऑडिटोरियम,सेक्टर-17 फरीदाबाद में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम न होकर हिन्दू समाज की एकता, जागरण, संस्कार और संगठन की शक्ति का सशक्त प्रदर्शन सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति तथा युवाओं ने सपरिवार बड़ी संख्या में भाग लेकर हिन्दू समाज की एकजुटता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन समिति ने सभी उपस्थित जनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री नीरज दानोरिया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सरसंघचालक डॉ. अरविन्द सूद विभाग संपर्क प्रमुख दीपक ठुकराल की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में हिन्दू समाज की एकता को और सुदृढ़ करने, सनातन संस्कृति एवं धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने तथा समाज में सेवा, संगठन और संस्कार की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विदुर सोगी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य काली दास गर्ग, विभाग संगठन मंत्री संजय जी,ज़िला मंत्री दिनेश गौतम , आयोजन समिति के संयोजक श्री मनीष पाराशर उपस्थित रहे।
