यूपीएससी उत्तीर्ण करने वाले कनिष्क अग्रवाल को अग्रवाल समिति ने किया सम्मानित

फरीदाबाद। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 72 वीं रैंक प्राप्त करने वाले अग्रवाल समाज के कनिष्क अग्रवाल को अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा फरीदाबाद के सेक्टर 28 स्थित उनके निवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला, महासचिव लोकेश अग्रवाल, सचिव पंकज सिंगला, राकेश गुप्ता ने समिति की ओर से उन्हें माल्यार्पण कर पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी कनिष्क के दादा मास्टर जगदीश चंद्र अग्रवाल, ताऊ बिजेंद्र कुमार अग्रवाल एडवोकेट, माता मीनू अग्रवाल तथा पिता सत्येंद्र अग्रवाल भी उपस्थिक्वत थे।

कनिष्क अग्रवाल तथा उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समिति के राकेश गुप्ता ने कहा कि कनिष्क अग्रवाल द्वारा इतना अच्छा प्रदर्शन करने से समाज का नाम तो रोशन हुआ है ही तथा भविष्य में विद्यार्थियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। पिछले वर्ष कनिष्क अग्रवाल ने 2025 की संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 279 वीं रैंक लेकर उत्तीर्ण की थी। और अब कनिष्क के अथक प्रयासों ने उनकी 279 वीं रैंक को 72 वीं रैंक में परिवर्तित कर दिया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.