भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है होली का त्यौहार : नितिन सिंगला
फरीदाबाद। हर वर्ष की भांति इस बार भी अग्रवाल सभा पूरन एंक्लेव ओल्ड फरीदाबाद, श्री श्याम प्रेमी परिवार एवं अग्रवाल धर्मशाला सोसायटी रजि. ओल्ड फरीदाबाद द्वारा संयुक्त रुप से सेक्टर-19 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में श्री श्याम फागुन महोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नितिन सिंगला ने शिरकत की, जबकि समारोह की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र गोयल द्वारा की गई। समारोह में सर्वप्रथम नितिन सिंगला ने ज्योत प्रचण्ड कर श्री श्याम कीर्तन की शुरुआत की और उसके पश्चात महाराजा अग्रसेन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उनके साथ प्रमुख समाजसेवी अशोक गोयल भी उपस्थित रहे।
समारोह में अनिल गुप्ता चांदीवाले, अमित गर्ग, सुभाष चंद गोयल, दीपक गोयल, महेश सिंघल, प्रवीण गर्ग, संत गोपाल गुप्ता इत्यादि ने आए हुए अतिथियों का फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थितनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है, इसलिए इस दिन हम सभी को पुराने गिले-शिकवे भूलकर भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने अग्रवाल धर्मशाला सोसायटी द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आपसी सामंजस्य बढ़ता है और यह आयोजन हम सभी को एक सूत्र में पिराने का काम करते है। समारोह में इत्र वर्षा के दौरान फूलों की होली खेली गई और सभी ने एक दूसरे पर फूल बरसाकर होली पर्व की बधाई दी।
इस दौरान कलाकारों ने विभिन्न प्रकार के भजन गाए, जिस पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जमकर नृत्य किया और इस आयोजन का पूरा लुत्फ उठाया। समारोह में विशिष्ट अतिथि नितिन सिंगला ने अग्रसेन विद्या मंदिर स्कूल की अध्यापकों को पुरस्कार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके उपरांत संस्था के चीफ पैट्रन स्व. श्री किशन सिंघल व स्व. धर्मबीर गुप्ता द्वारा समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्याे के लिए उनके परिवारजनों को बुुलाकर उन्हें सर्टिफिकेट व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर महेश सिंघल, राहुल गोयल, अमित गर्ग, अनुज गोयल, सौरभ मित्तल, दीपक गोयल,जय खुल्लर, जयप्रकाश गुप्ता, महेश चंद आर्या, उमेश कुमार गोयल सहित सभी के सभी सदस्यगण एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
