नगर निगम फरीदाबाद के बेड़े में शामिल हुईं चार नई गाड़ियां, सरकारी कामकाज में आएगी तेजी

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के मुख्यालय में आज चार नई गाड़ियों को आधिकारिक रूप से निगम के बेड़े में शामिल किया गया। ये गाड़ियां निगम अधिकारियों के आवागमन और प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाने के लिए खरीदी गई हैं।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के नियमों के अनुसार निगम की कुछ पुरानी गाड़ियां ‘कंडम’ घोषित हो चुकी थीं। कामकाज में कोई बाधा न आए, इसलिए उनकी जगह नई गाड़ियों की खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है। आयुक्त ने बताया कि निगम की कुल 10 गाड़ियों को कंडम किया गया है, जिनमें से चार गाड़ियां आज मिल गई हैं और शेष छह गाड़ियां भी जल्द ही बेड़े में शामिल हो जाएंगी।

निगम आयुक्त ने एक महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव का संकेत देते हुए कहा कि भविष्य में एजेंसी के माध्यम से किराए पर गाड़ियां लेने की व्यवस्था को धीरे-धीरे समाप्त किया जाएगा। निगम अब स्वयं की गाड़ियां खरीदेगा, जिससे सरकारी खजाने पर आर्थिक बोझ कम होगा और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता के साथ-साथ दक्षता भी आएगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इन नए वाहनों से अधिकारियों के कार्य निष्पादन में तेजी आएगी, जिसका सीधा लाभ शहरवासियों को बेहतर सेवाओं के रूप में मिलेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.