डीग के विद्यालय में छात्रों के लिए नि:शुल्क जांच कैम्प

बल्लभगढ़ : डीग गांव के सरकारी स्कूल में छात्रों के लिए आई स्क्रीन कैंप लगाया गया। कैम्प तारा संस्थान फरीदाबाद की ओर से तारा नेत्रालय आई हॉस्पिटल की तरफ से आयोजित किया गया। जहां पर नि:शुल्क आंखों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाते हैं। विद्यालय कैंप ममें कुल 300 छात्रों द्वारा चैकअप कराया गया। 69 छात्रों दवाईयां वितरित की गईं व 20 छात्रों का चुनाव चश्मा के लिए किया गया। जिनके चश्मा तारा नेत्रालय फरीदाबाद की तरफ से नि:शुल्क बनाए जाएंगे।

कैम्प में डॉ. हॉस्पिटल मैनेजर रामेश्वर जाट, सीनियर ऑप्टोमेटिक आयुष, ऑप्टोमेट्रिक सौरभ, नर्सिंग स्टाफ में हिमानी व ज्योति उपस्थित रहे और छात्रों का चैकअप किया। हॉस्पिटल से आए डॉक्टर का मुख्याध्यापक समर देशवाल, संस्कृत अध्यापक रघु वत्स, भवीचन्द, खुशवन्त सिंह, सुनील कुमार, रविन्द्र सिंह, माया शर्मा, निशा रानी, स्वाती आदि अध्यापकों ने सभी का स्वागत किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.