संत निरंकारी पब्लिक स्कूल में स्नातक दिवस समारोह आयोजित

फरीदाबाद। संत निरंकारी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में प्री – प्राइमरी का स्नातक दिवस बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि विकास गुसाईं (निर्देशक, डिवाइन पब्लिक स्कूल), महासचिव(एचपीएससी), फऱीदाबाद और सम्मानित गणमान्य अतिथिगण रमन सिंह मन्हास (शिक्षा समन्वयक, एस.एन.सी.एफ.), कंचन कुमार व रमेश पुनयानी (सदस्य समारोह समिति) अनीता नागपाल (अध्यक्ष), एन.एस. चौहान (प्रबंधक), तुषार गाँधी, सी. ए. (पूर्व छात्र), पवन डावर , सुनील मल्होत्रा, हरीश कुमार सहगल, श्रीमती प्रभा मल्होत्रा (स्थानीय प्रबंधन समिति के सदस्य), श्रीमती ममता अरोड़ा (प्रधानाचार्या) की उपस्थिति में मनाया गया।

कार्यक्रम का आरंभ सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत और दीप प्रज्वलित करके किया गया। उसके बाद सरस्वती वंदना और भावपूर्ण शबद के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। प्री – प्राइमरी के छात्रों को स्नातक प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। नन्हें- नन्हें छात्रों ने अपने भाषण, गीत, नाटक, नृत्य तथा योगासन के द्वारा सबका मन मोह लिया।

एक प्रदर्शनी कॉर्नर भी स्थापित किया गया था जहाँ कक्षा छह से आठवीं के छात्रों ने रचनात्मकता और अनुभवात्मक शिक्षा को दर्शाते हुए कौशल-आधारित परियोजना का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने सभी छात्रों को आशीर्वाद दिया और पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने छात्रों को भविष्य की सफलता के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री एन.एस. चौहान जी ने कार्यक्रम मेंउपस्थित सभी अतिथियों व अभिभावकों का धन्यवाद किया और कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.