सफाई कर्मचारी नगर निगम के मजबूत स्तंभ : प्रवीण बत्रा

निगम के 2950 सफाई कर्मियों को ट्रैकशूट और हाजिरी शेड के लिए मेडिकल किट और कुर्सियां वितरित

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने आज नगर निगम के सभी 2950 सफाई कर्मचारियों को ट्रैकसूट वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने हाजिरी शेड के लिए 82 मेडिकल किट प्रदान करने के साथ-साथ कर्मचारियों के बैठने की सुविधा हेतु 82 टेबल एवं 82 कुर्सियां भी भेंट कीं।महापौर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों द्वारा पूर्व में रखी गई मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी कर्मचारियों की उचित मांगों को नगर निगम की ओर से पूरा किया जाता रहेगा और किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम के मजबूत स्तंभ हैं, जिनकी मेहनत से शहर स्वच्छ और सुंदर बनता है। अब सभी कर्मचारी एक समान ट्रैकसूट में नजर आएंगे, जिस पर नगर निगम का लोगो अंकित होगा, जिससे एकरूपता और पहचान दोनों सुनिश्चित होंगी।ट्रैकसूट वितरण कार्यक्रम के दौरान एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा, सफाई यूनियन के प्रधान बलवीर बालगुहेर, सफाई निरीक्षक मुख्यालय मिशन तेवतिया,सफाई निरीक्षक हरबीर रावत,सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत, जितेंद्र छाबड़ा एवं श्रीनंद ढकोलिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.