भाजपा की जन विरोधी नीतियों से लोगों को जागृत करें कांग्रेस पदाधिकारी : दीपेन्द्र हुड्डा

रेनू चौहान, उमेश कौशिक, दिनेश शर्मा ने लिया भूपेन्द्र हुड्डा व दीपेन्द्र हुड्डा का आशीर्वाद

फरीदाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद का उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्रीमती रेनू चौहान, जिला महासचिव उमेश कौशिक, ललित बंसल, जिला सचिव दिनेश शर्मा ने आज अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष नेता चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा से दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त कर आशीर्वाद लिया तथा उनके लम्बे राजनैतिक अनुभव के मार्गदर्शन में भविष्य में पार्टी के लिए काम करने संकल्प भी लिया और उनसे मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। वहीं  इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा व दीपेन्द्र हुड्डा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और बधाई दी। साथ ही पार्टी प्लेटफार्म पर सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से काम करने का आह्वान किया।

इस मौके पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कार्यकर्ता ही सही मायनों में पार्टी की रीढ़ होता है और जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत औ संघर्ष के बलबूते ही कोई भी पार्टी सत्तासीन होती है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने इलाके में भाजपा की दमनकारी नीतियों की पोल खोलने का काम करें और आम जन के सुख-दुख में शामिल होकर उनका सहारा बनें क्योंकि आज के राजनैतिक हालातों में झूठ और जुमलों से बनी भाजपा की सरकार की सच्चाई लोगों के समक्ष आ गई है बस जरूरत है आप जैसे अनुभवशील पदाधिकारियों द्वारा लोगों को जागृत करने की। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ वयोवृद्ध नेता एसडी शर्मा, गिरीश कौशिक, जयकिशन सिंह व अन्य लोग भी मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.