हड़ताल में हजारों मजदूर कर्मचारी लेंगे भाग काम काज होगा प्रभावित : नरेश शास्त्री

मोटरसाइकिल जत्थे का विभागों में गर्म जोशी से मालाओं से स्वागत

फरीदाबाद। हड़ताल की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने दर्जनों विभागों व शहर के मुख्य बाजोरो में निकाला मोटरसाइकिल जलूस, कर्मचारियों, मजदूरों सहित दुकानदारो, रेहड़ी, पटरी व आम जनता से राष्ट्रीय व्यापी आम हड़ताल में शामिल होने की अपील। मोटरसाइकिल जुलूस का नेतृत्व कर रहे नेताओं का विभाग के कर्मचारी कार्यकर्ता और नेताओं में कुल मलाई पहनकर गर्म जोशी से स्वागत किया और होने वाली हड़ताल में बढ़-चढक़र भाग लेने का भी भरोसा दिलाया। कर्मचारियों में हड़ताल को लेकर गर्म जोशी और तैयारी को देखकर लगता है की हड़ताल में हजारों कर्मचारी मजदूर हिस्सा लेंगे और कामकाज बंद करेंगे।

मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ एन. आई. टी. स्थित  दशहरा ग्राउंड से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने झंडा दिखाकर किया इसके बाद जब था बादशाह खान अस्पताल नगर निगम मुख्यालय बडख़ल तहसील ठ्ठद्ध1 मार्केट से होते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 22 , 23 सेक्टर व  बिजली वितरण निगम कार्यालय से सेक्टर 55 चौक पर आम जनता मजदूरो में पर्चे बांट कर हड़ताल का प्रचार किया। इसके बाद मोटरसाइकिल जब था देवीलाल पार्क होते हुए रोडवेज परिषद बल्लमगढ़ नगर निगम कार्यालय एवं मार्केट होते हुए सेक्टर में 7, 8, 9, 11 व 12 सेक्टर से होकर जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और जमकर नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की उसके बाद हुडा कार्यालय एवं सिंचाई विभाग कार्यालय में मीटिंग की सभी विभागों ने मोटरसाइकिल जुलूस का फूल माला पहनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

जत्थे का नेतृत्व  सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के इलाहाबाद जिला प्रधान करतार सिंह जागलान जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर वरिष्ठ प्रधान जगदीश जिला कोषाध्यक्ष जयपाल राठी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा कि राज्य उपाध्यक्ष कमला राज्य सचिव अनूप चंडालिया जिला प्रधान दलित बहुत जिला सचिव अनिल चंडालिया नपा कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष चौटाला सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुडिय़ा वाटर सप्लाई यूनियन के नेता देवी चरण शर्मा बेलदार यूनियन के नेता हेमवती नंदन इलेक्ट्रीशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा सहित दर्जनों विभागों के सैकड़ो नेता शामिल रहे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि ट्रेड यूनियन काउंसिल के फैसले अनुसार सभी विभागों एवं उद्योगों के मजदूर नगर निगम कार्यालय के समीप बी के चौक पर सभा करेंगे और एक विशाल जुलूस निकालेगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.