जैैकबपुरा की होनहार छात्रा अंजलि ने प्राप्त की 111000 छात्रवृत्ति!!
faridabad: प्राचार्य श्री सुशील कुमार कण्व की अध्यक्षता में प्रातः कालीन सभा में विद्यालय की होनहार पूर्व छात्रा अंजलि को सम्मानित किया गया। कु अंजलि ने कक्षा 12(विज्ञान संकाय) बोर्ड परीक्षा में 93.4% अंक अर्जित करके विद्यालय परिवार को गौरवांवित किया। माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा मार्च 2024 में कक्षा 12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले राज्यकीय विद्यालयों के अनुसूचित जाति के छात्राओं को वन टाइम राशि 1,11000 की छात्रवृत्ति प्राप्त की।अंजलि की कक्षा प्रभारी श्रीमती रिम्मी गखड़ ने बताया कि अंजली बहुत ही मेहनती व प्रतिभाशाली विद्यार्थी रही है। विद्यालय रसायन शास्त्र प्रवक्ता श्रीमती एकता ने अंजलि को प्रोत्साहित करते हुए आशीर्वाद स्वरुप वचन कहे। समस्त विद्यालय स्टाफ ने अंजलि को आशीर्वाद दिया व उसके सफल भविष्य की कामना की lअंत में अंजलि ने विद्यालय के प्राचार्य श्री सुशील कुमार कण्व , सभी विषय अध्यापक श्री हेमंत, श्री ओमप्रकाश, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, श्रीमती रिम्मी , श्रीमती एकता को सहृदय धन्यवाद दिया। साथ ही वर्तमान सत्र की छात्राओं को परीक्षा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के सुझाव दिए।
