समय पाल ने खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़ का कार्यभार संभाला

समय पाल जी ने दिनांक 29 जनवरी 2026 को पूर्व दोपहर खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़ का कार्यभार संभाल लिया है इससे पूर्व समय पाल पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागपुर, पलवल में प्राचार्य थे । वरिष्ठतम प्राचार्य होने के कारण उनकी पदोन्नति देय थी । श्री समय पाल खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़ ने बताया कि उनकी प्राथमिकता शिक्षक मानकों का अवलोकन करना, शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करना, शिक्षा विभाग की नीतियों और योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना, विद्यालयों में नामांकन बढ़ाना, विद्यालय भवनों की निगरानी करना, परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने का प्रयास करना शामिल होगा ।

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए हुए वरिष्ठ अध्यापकों, प्राचार्यों एवं संगठनों के पदाधिकारी हजरस के प्रधान एवं उनकी टीम के पदाधिकारी, हसला के प्रधान एवं पदाधिकारी प्राथमिक अध्यापक संगठनों तथा सभी ने नवनिर्वाचित खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़ समय पाल जी को शुभकामनाएं दी तथा समय पाल जी अपने वरिष्ठ साथी अध्यापकों के साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया तथा विधायक ने समय पाल जी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी एवं उनको खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़ के पद पर रहते हुए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.