“एक अभियान जिंदगी के नाम” के तहत एसीपी विनोद कुमार ने बांटे हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
सड़क सुरक्षा की मिसाल बना “एक अभियान जिंदगी के नाम”, एसीपी विनोद कुमार ने बांटे हेलमेट: राकेश कुमार सुखवारिया
फरीदाबाद: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “एक अभियान जिंदगी के नाम” के अंतर्गत फरीदाबाद एनआईटी स्थित डीएम अस्पताल के बाहर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन अभियान के संचालक राकेश कुमार सुखवारिया एवं अरविंद बक्शी के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में बड़खल एसीपी विनोद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीएम अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. धीरज मल्होत्रा ने एसीपी विनोद कुमार का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
एसीपी विनोद कुमार ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि “एक अभियान जिंदगी के नाम” केवल एक नारा नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संदेश है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं, जिससे दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के आयोजक राकेश कुमार सुखवारिया ने कहा कि डीएम अस्पताल द्वारा “एक अभियान जिंदगी के नाम” से जुड़कर लोगों की जान बचाने और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इस मौके पर यातायात पुलिस निरीक्षक अनुज कुमार, डीएम अस्पताल के मार्केटिंग मैनेजर अजीत, आरडब्ल्यूए प्रधान अशोक रखेगा, समाजसेवी महेंद्र गोला, चंदन सहित “एक अभियान जिंदगी के नाम” की टीम के सदस्य मौजूद रहे।
