हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी पलवल की सीता इंडीवर

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन के चीफ स्काउट श्रीनिवास शर्मा ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए 18 जनवरी को गांधीनगर दिल्ली में राष्ट्रीय परिषद व राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न करा दिया है। श्रीनिवास शर्मा हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन (33939/1998) के संस्थापक एवं चीफ स्काउट हैं। श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि संस्था में गुटबाजी बनी हुई थी तथा तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया था जिसके कारण संस्थापक एवं चीफ स्काउट श्रीनिवास शर्मा ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए पहले संगठन की सभी गुटों की परिषद व कार्यकारिणी को भंग किया तदोपरांत नए कार्यकाल अर्थात 18 जनवरी 2026 से जनवरी 2029 तक के लिए संस्था मेंबर्स को सूचित कर आम चुनाव में भाग लेने को कहा तथा निश्चित तिथि को चुनाव सम्पन्न कराया।चुनाव में लगभग सभी सदस्यों ने शारीरिक रूप से और वर्चुअल लिंक से जुड़कर चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।एचपी सिंह पूर्व न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय को उप संरक्षक,नरसिंग मेंगजी पूर्व विधायक सोलापुर को उप संरक्षक, राजलक्ष्मी को उप संरक्षक,शशि कांत भारती को राष्ट्रीय अध्यक्ष,रामवीर भट्टी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समय सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डी.के. शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,प्रो. एम. रजनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,सीता इंदिवर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ एनके जोशी राष्ट्रीय चेयरमैन,उमेश कश्यप राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त, जुगल किशोर शर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार महासचिव,
राजेश कुमार राष्ट्रीय सचिव, अजय कुमार राष्ट्रीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। चीफ स्काउट श्रीनिवास शर्मा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा राष्ट्र सेवा में काम करने के लिए कहा। स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियों को प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाने को कहा।अंत में राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का समापन किया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.