हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय आम सभा बैठक सम्पन्न

सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय परिषद व कार्यकारिणी का चुनाव 
हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन के आम चुनाव में राष्ट्रीय परिषद व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। सर्वप्रथम महामना मदन मोहन मालवीय जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। आम सभा में डॉ रमेश कुमार पासी मुख्य अतिथि रहे तथा चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सेवानिवृत स्कूल प्रिंसिपल राजेश टोप्पो रहे जिनके मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। जो सदस्य दूर के राज्यों से होने के कारण बैठक में नहीं पहुंचे वो वर्चुअल लिंक से जुड़कर चुनाव का हिस्सा बने। चुनाव की समय सीमा दिनांक 18 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2029 तक अर्थात् 3 वर्ष के लिए राष्ट्रीय परिषद व राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ है।
माननीय एचपी सिंह पूर्व न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय को उप संरक्षक,नरसिंग मेंगजी पूर्व विधायक सोलापुर को उप संरक्षक, राजलक्ष्मी को उप संरक्षक,शशि कांत भारती को राष्ट्रीय अध्यक्ष,रामवीर भट्टी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समय सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डी.के. शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रो. एम. रजनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सीता इंदिवर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ एनके जोशी राष्ट्रीय चेयरमैन, उमेश कश्यप राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त, जुगल किशोर शर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार महासचिव, राजेश कुमार राष्ट्रीय सचिव, अजय कुमार राष्ट्रीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। चीफ स्काउट श्रीनिवास ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा राष्ट्र सेवा में काम करने के लिए कहा। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का समापन किया गया।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.