कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति है और संगठन ही हमारी पहचान : पंडित मोहन लाल बड़ौली

कार्यकर्ताओं से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली, संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा’

फरीदाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति है और संगठन ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए भाजपा की विचारधारा और नायब सैनी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। ये बाते श्री बड़ौली ने बुधवार को जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाएं बना रही है। नायब सिंह सैनी सरकार में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा व मंडल अध्यक्ष समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्री बड़ौली ने कहा कि आम जनता का विश्वास भाजपा की राष्ट्रहित में बनाई गई नीतियों पर लगातार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सशक्त नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने मोदी सरकार की वीबी-जीरामजी योजना को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। श्री बड़ौली ने कहा कि जीरामजी योजना समग्र विकास की दिशा में एक ठोस कदम है। श्री बड़ौली ने कहा कि जीरामजी योजना का मूल उद्देश्य भ्रष्टाचार-मुक्त ग्राम पंचायत, सुशासन और जनभागीदारी हैं, जिससे आत्मनिर्भर और सशक्त गाँवों का निर्माण संभव होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गरीब, किसान और मजदूर का विकास हमेशा प्राथमिकता रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता को जीरामजी योजना के उद्देश्यों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि लोगों को यह भी बताएं कांग्रेस की मनरेगा योजना भ्रष्टाचार का केंद्र थी, लेकिन जीरामजी योजना पूरी तरह से पारदर्शी है और इससे मजदूरों को पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। इसके उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली बल्लभगढ़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं संत समागम में शामिल हुए और और कथा व्यास जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानन्द तीर्थ जी, ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठ (मध्य प्रदेश), पद्मभूषण से सम्मानित दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी, श्रीमद जगद्गुरु विष्णु स्वामी विजयराम देवाचार्य भैय्या जी महाराज (बल्लभगढ़ वाले) सहित अनेक संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री बड़ौली ने सभी संतजनों से प्रदेशवासियों एवं अपने भाजपा परिवारजनों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र निर्माण का यह संगम भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में सशक्त आधार प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.