करोड़ों रुपए की ठगी मामले में खाताधारक गिरफ्तार

फरीदाबाद।  शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाता उपलब्ध व खाता ऑपरेट करने वाले एक आरोपी को गुरुवार गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 21 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक मेसेज आया, मेसेज भेजने वाले ने स्वयं को एसबीआई सिक्योरिटी का कर्मचारी बताया। जिसके बाद उन्होंने व्हॉट्सएप पर एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के बाद उसका एसबीआई सिक्योरिटी एडवांस ब्रोकर अकाउंट खोला गया।

फिर उसे व्हॉट्सएप से जोडा गया। जिसके बाद शेयर मार्केट में निवेश करने के लिये उसने अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में कुल एक करोड़ आठ लाख दस हजार रुपए भेजे। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना एनआईटी की टीम ने साहिल कुमार वासी बिशनपुरा, फजिलका पंजाब को गिरफ्तार किया है।  पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल ने पहले गिरफ्तार आरोपी सतनाम से खाताधारक बलराम का खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था और आरोपी खाता से लिंक सिम अपने पास रखता था जब खाता में पैसे आते तो वह उन खाता को आगे ठगों के पास भेज देता था। आरोपी को आज अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.